मुंबई का एक वीडियो वायरल है। इसमें नजर आ रहा है कि चेंबूर इलाके के एक मंदिर में हिंदू देवी काली माता की मूर्ति को ईसाई समुदाय की मदर मैरी की तरह सजाया गया। मूर्ति को क्रॉस पहनाया गया। मंदिर में लाल कपड़ा लगाया गया।शिकायत पर पुलिस ने मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार किया है। जो वीडियो वायरल है उसमें नजर आ रहा है कि मंदिर में एक युवक पहुंचा हुआ है। वो वीडियो शूट कर रहा है। युवक काली माता के मंदिर की ओर बढ़ता है। मंदिर के पठ बंद हैं। जाली से वो दिखाता है कि काली माता को मदर मेरी की तरह वेशभूषा पहनाई गई है। जैसे मदर मैरी की मूर्ति होती है…
Read More
