उत्तराखंड के नैनीताल की सड़कें लगातार जाम की समस्या से जूझ रही हैं। पहाड़ों पर बढ़ती पर्यटकों की संख्या और विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु नैनीताल पहुंचते हैं। इससे तल्लीताल डांठ से छावनी कार्यालय तक का मार्ग जामग्रस्त रहता है। इसी समस्या के समाधान के लिए शासन ने नैनीताल–भवाली राज्य मार्ग के 300 मीटर हिस्से को चौड़ा करने का निर्णय लिया है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की ओर से भेजे गए 1.12 करोड़ के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति देते हुए शासनादेश जारी कर दिया है। इसके बाद लोनिवि ने सड़क चौड़ीकरण की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। सड़क चौड़ी होने के बाद भवाली और कैंची धाम जाने वाले पर्यटक और श्रद्धालु जाम से मुक्त होकर सुगमता से यात्रा कर सकेंगे। पहले चरण में 46 लाख की लागत से छावनी परिषद के समीप चौड़ीकरण कार्य शुरू किया जा चुका है। अब शेष 300 मीटर हिस्से का कार्य भी जल्द शुरू होगा। छावनी भवन हटाकर सड़क चौड़ीकरण सड़क चौड़ीकरण के दौरान नैनीताल छावनी का एक पुराना भवन हटाया जाएगा। छावनी परिषद ने इसे लेकर अनापत्ति दे दी है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छावनी कमांडेंट के साथ बैठक कर भवन को ध्वस्त कर पीछे की ओर नया निर्माण कराने का निर्णय लिया जाएगा। कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। श्रद्धालु मंदिर के दर्शन के बाद नैनीताल की ओर लौटते हैं…
Read More