हल्द्वानी में फर्जी स्थायी निवास के बाद अब फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए हिल एंडोर्समेंट के लिए किए जा रहे आवेदनों का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कई ब्रोकर और कॉमन सर्विस सेंटर(सीएससी) संचालक उसके ड्राइविंग स्कूल के नाम से फर्जी सर्टिफिकेट विभाग की साइट पर अपलोड कर रहे हैं। जिलाधिकारी को दी गई शिकायत में कुमाऊं मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के संचालक ने दावा किया है कि वह पिछले कुछ सालों से हिल प्रशिक्षण का कोई भी सर्टिफिकेट जारी नहीं कर रहे हैं लेकिन फिर भी उनके स्कूल के नाम से अवैध डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर हिल सर्टिफिकेट देकर लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। हालांकि आरटीओ अरविंद पांडे का कहना है कि हिल एंडोर्समेंट के लिए किसी भी स्पेशल सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है…
Read More
