हरियाणा के रोहतक जिले के लाखनमाजरा स्टेडियम में जर्जर बॉस्केटबॉल पोस्ट गिरने से नेशनल प्लेयर हार्दिक की मौत हुई। इसके बाद सत्ता और विपक्ष के नेता लगातार पीड़ित परिवार के प्रति सांत्वना जताने पहुंच रहे हैं। इसी बीच हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मंत्री का यह वीडियो 9 नवंबर को रोहतक का है। जहां मंत्री बेदी क्रिकेटर शेफाली वर्मा के रोहतक लौटने पर स्वागत समारोह में हिस्सा लेने गए थे। इसी दौरान मीडिया ने मंत्री से सवाल किया था कि रोहतक के खेल स्टेडियमों के हालात बड़े खराब हैं। यहां पर निरीक्षण कर सुधार करवा दीजिए। इस पर मंत्री ने हंसते हुए उल्टा सवाल दागा। कहा-आपके पास ऐसे कितने स्टेडियम की लिस्ट है। आप लिस्ट दे दीजिए…
Read More