अजमेर में सवारियों से भरी बस 200 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। 31 लोग घायल हो गए। पुष्कर जा रही बस में 33 लोग सवार थे। वे पीसांगन (अजमेर) में मायरा भरने जा रहे थे। इस दौरान पुष्कर घाटी में बस बेकाबू हो गई। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मौके से गुजर रहे लोगों ने कपड़ों से रस्सी बनाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। कुछ घायलों को सीढ़ियों के जरिए ऊपर सड़क पर लेकर आए। वहीं कुछ घायलों को कंधों पर उठाकर लाए। सभी यात्रियों को पहले पुष्कर के सरकारी अस्पताल लेकर गए। वहां से उन्हें अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। एक्सीडेंट के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया। पहले देखें…
Read More
200 फीट गहरी खाई में गिरी बस,दो महिलाओं की मौत:31 घायल, कपड़ों से रस्सी बनाकर बाहर निकाला, कंधों पर उठाकर लाए; इंश्योरेंस-फिटनेस हो चुका खत्म
