कभी कोलकाता की गलियों में छुट्टा घूमने वाला डॉग अब दुनिया भर में छाया है। अब इसे पीस का ब्रांड एंबेसडर कहा जा रहा है। नाम मिला है ‘आलोका’। USA समेत 4 देशों में कई हजार किलोमीटर पैदल चल चुका स्ट्रे डॉग अब गुरुग्राम पहुंचा।
होटल में हुए कार्यक्रम में स्ट्रे डॉग से मिलने के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए। पशु प्रेमियों ने डॉग के साथ फोटो क्लिक कराए। ऑटोग्राफ के तौर पर पंजे के प्रिंट्स लिए। एक फैन तो डॉग के सामने बैठकर हाथ जोड़े नजर आया। आलोका ने 2 दिन पहले दिल्ली में बौद्ध भिक्षुओं संग पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से भी मिल चुका है। इससे पहले आलोका ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ अमेरिका में वॉक फॉर पीस में ही करीब 3700 किलोमीटर की पैदल यात्रा की है। बौद्ध भिक्षु पन्नकारा ने बताया- आलोका कोलकाता की गलियों में घूमता रहता था। एक शांति यात्रा के दौरान ही बौद्ध भिक्षुओं की इससे मुलाकात हुई। इसके बाद आलोका ने उनके साथ कई देशों की शांति यात्रा की। गुरुग्राम में कार्यक्रम के बारे में जानिए… डॉग आलोका के PHOTOS… अब पीस डॉग आलोका के बारे में जानिए… इंस्टाग्राम पर 4.8 लाख फॉलोअर्स ‘आलोका’ भारतीय नस्ल (परिया) का डॉग है। आलोका की उम्र चार साल के आसपास है। उसके माथे पर एक हॉर्ट का निशान भी बना हुआ है। बौद्ध भिक्षुओं का कहना है कि ये पहचान आलोका को शांत स्वभाव और खास बनाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आलोका के 4.8 लाख फॉलोअर्स हैं।…
Read More
