छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 24 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें 17 महिला और 14 पुरुष नक्सली शामिल हैं। दैनिक भास्कर ने पहले ही खबर दी थी कि 31 नक्सली मारे गए हैं। छत्तीसगढ़ के DGP अरुण देव गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नक्सलियों ने पहाड़ की गुफाओं में लगभग 250 गुफाओं में ठिकाने बना रखे थे। बड़े कैडर के इलाज के लिए अस्पताल और हाईटेक हथियार बनाने 4 फैक्ट्री बनाकर रखे थे। जवानों ने सभी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जिस पहाड़ पर कभी लाल आतंक का राज था…
Read More
450 IED पार कर पहाड़ी पर चढ़े जवान…31 नक्सली मारे:250 गुफाओं में ठिकाना, 4 वेपन फैक्ट्रियां तबाह; शाह बोले-20
