उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- देखा जा रहा है कि व्यक्तिगत हित और राजनीतिक स्वार्थ को राष्ट्रहित से ऊपर रखा जा रहा है। अच्छे और बड़े पद पर रहने वाले कुछ लोग ऐसा दिखाते हैं कि देश में कुछ भी हो सकता है। हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम किसी भी हाल में राष्ट्रीयता को तिलांजलि नहीं देंगे। रविवार को उपराष्ट्रपति जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में देहदानी परिवार सम्मान एवं आभार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जैन सोशल ग्रुप सेंट्रल संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने कहा- राजनीति में प्रजातंत्र की अपनी खूबी है। अलग-अलग विचार रखना प्रजातंत्र के गुलदस्ते की महक है। यह तब तक है…
Read More
