अल्केमिस्ट एविएशन के लापता विमान को अब इंडियन नेवी खोज रही है। भारतीय नौसेना की टीम चांडिल डैम पहुंच चुकी है। तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। टीम अपने साथ चार हाइड्रोसलर्स मशीन और दूसरे जरूरी उपकरण लेकर आई है। इससे पहले बुधवार को एनडीआरएफ की टीम ने 8 घंटे तक चांडिल डैम में मशक्कत की। इसके बाद भी एनडीआरएफ के हाथ खाली रहे और विमान का कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और सांसद संजय सेठ को पत्र भेजकर नेवी से सहयोग का आग्रह किया था। विशाखापट्टनम से नेवी के 15 लोगों की टीम विशेष विमान से बुधवार की देर रात रांची पहुंची। इधर गुरुवार सुबह ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप दत्ता का शव चांडिल डैम से बरामद किया गया है। ट्रेनी पायलट का शव बरामद होने के साथ ही यह बात साफ हो गई है कि विमान डैम में गिरकर क्रैश हुआ था। मंगलवार से लापता है ट्रेनी विमान जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से मंगलवार सुबह 10.30 बजे उड़ा ट्रेनी विमान उड़ान भरने के 50 मिनट बाद लापता हो गया। अलकेमिस्ट एविएशन लिमिटेड के ट्रेनी विमान को एक इंस्ट्रक्टर और जीत शत्रु आनंद एक ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप दत्ता उड़ा रहे थे।
विमान का 11:20 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया। इसके बाद विमान का कोई पता नहीं चला। दोपहर करीब 3 बजे पटमदा के लोगों ने आमदा पहाड़ के पास एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी।
इसके बाद स्थानीय पुलिस ने जिला पुलिस कंट्रोल रूम को और स्थानीय प्रशासन ने टाटा स्टील से संपर्क किया। इसके बाद टाटा स्टील का हेलीकॉप्टर सर्च एंड रेस्क्यू के लिए सोनारी एयरपोर्ट से रवाना हुआ। मंगलवार को जिला प्रशासन अपने स्तर पर तलाश करती रही…
Read More