राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 22 अगस्त को 33 लोगों को राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया। ये सेरेमनी राष्ट्रपति भवन में हुई। बायोकेमिस्ट गोविंदाराजन पद्मनाभन को साइंस के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए विज्ञान रत्न अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा ISRO की चंद्रयान टीम को विज्ञान टीम अवॉर्ड से नवाजा गया। 18 युवा वैज्ञानिकों को मिले अवॉर्ड
33 अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट में 18 युवा वैज्ञानिकों के लिए ‘विज्ञान युवा शांति स्वरूप भटनागर’ अवॉर्ड और 13 ‘विज्ञान श्री’ अवॉर्ड शामिल हैं। ‘विज्ञान रत्न’ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आजीवन उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देने के लिए दिया गया…
Read More
