तारीख : 19 अगस्त 2024 (रक्षाबंधन) पंजाब के अमृतसर में लोहारका रोड पर रहने वाले सुखपाल सिंह को घर से फोन आया। उसे पता चला कि उसका बेटा जापान से ढूंढता हुआ आया है। चंद सेकेंड में सुखपाल सिंह के सामने 19 साल पहले की लाइफ फ्लैश बैक हुई। सुखपाल सिंह कुछ मिनटों में घर पहुंच गया। घर पहुंचा तो वहां 22 वर्षीय रिन ताकाहाता खड़ा था। सुखपाल ने देखते ही उसे गले लगा लिया। रिन ताकाहाता 19 अगस्त को ही अमृतसर पहुंचा था। वह अपने पिता की 19 साल पहले की फोटो लेकर फतेहगढ़ चूड़ियां रोड की गलियों में घूम रहा था। तभी एक दुकानदार फोटो देखकर सुखपाल सिंह को पहचान लिया और रिन को उसके घर का पता बताया। कॉलेज प्रोजेक्ट के बाद पिता को खोजने का मन बनाया रिन ताकाहाता ने बताया कि वह ओसाका यूनिवर्सिटी ऑफ ऑर्ट्स में पढ़ रहा है। कॉलेज की तरफ से फेमिली ट्री बनाने की असाइनमेंट दी गई थी। फैमिली ट्री में मां साची ताकाहाता व परिवार की पूरी जानकारी भर ली…
Read More