महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार (29 अगस्त) को सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की 8 महीने पुरानी प्रतिमा गिरने पर माफी मांगी। इसके साथ ही उन्होंने जल्द एक बड़ी मूर्ति बनवाने का भी ऐलान किया। शिंदे ने कहा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराष्ट्र के देवता हैं। मैं उनके 100 बार पैर छूने और प्रतिमा गिरने के लिए माफी मांगने के लिए तैयार हूं। मैं माफी मांगने से पीछे नहीं हटूंगा। हमारी सरकार शिवाजी के आदर्शों को ध्यान में रखकर काम करती है।’ इससे पहले डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगी थी। अजित पवार की NCP ने राज्य में मौन विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर अजित बोले कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। PM ने 8 महीने पहले उद्घाटन किया था
शिवाजी महाराज की प्रतिमा 26 अगस्त को दोपहर 1 बजे गिरी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर…
Read More
