मुंबई के लोअर परेल इलाके के कमला मिल्स कंपाउंड स्थित 14 मंजिला टाइम्स टावर बिल्डिंग में आग लग गई। घटना शुक्रवार सुबह 6:30 बजे की है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पहले कहा जा रहा था कि बिल्डिंग सात मंजिल की थी। बाद में बिल्डिंग के 14 मंजिला होने की जानकारी दी गई। टाइम्स टावर में आग की तस्वीरें…
Read More