बांग्लादेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स डंडे से कुछ महिलाओं को पीटता नजर आता है। वेरिफाइड एक्स यूजर प्रवीण कुमार लिखते हैं- बांग्लादेश में हिंदू लड़कियों को बुर्का नही पहनने पर पीटा जा रहा है, कई खबरें ऐसी भी हैं जहां उनके चेहरे पर निशान बनाया गया है। यही है इस्लाम का असली चेहरा। बांग्लादेश में खिलाफत आंदोलन भी शुरू हो चुका है जहां अफगानिस्तान जैसी इस्लामी हुकूमत बनाने का मंसूबा है। यह बहुत खतरनाक है। (अर्काइव ट्वीट) देखें ट्वीट: हर्ष मौर्या नामक एक्स यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा- बांग्लादेश में बुर्का न पहनने पर हिंदू लड़कियों का पीछा किया जा रहा है और उनकी पिटाई की जा रही हैं। (अर्काइव ट्वीट) देखें ट्वीट: पड़ताल के दौरान हमें ‘सनातनी हिंदू राकेश’ नामक एक्स अकाउंट से किया गया एक ट्वीट मिला। इस ट्वीट में लिखा था- बांग्लादेश में बुर्का न पहनने पर हिंदू लड़कियों का पीछा किया जा रहा है और उनकी पिटाई की जा रही है। इस धरती को नर्क बनाने के लिए ही इन्हें भेजा गया है। हो सकता है ये भारत में भी भविष्य में आपकी अगली पीढ़ी को देखने मिले…
Read More