जोधपुर की SDM रह चुकी प्रियंका बिश्नोई (33) का 15 दिन चले उपचार के बाद बुधवार देर रात अहमदाबाद के हॉस्पिटल में निधन हो गया। करीब 20 दिन पहले जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल में बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें सिम्स (अहमदाबाद) ले जाया गया था। परिवार वालों ने हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। प्रियंका 2016 बैच की RAS (राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस) अफसर थीं। उनका तबादला नगर निगम उपायुक्त पद पर हुआ था। प्रियंका का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर में फलोदी के सुरपुरा (ससुराल) में होगा। वसुंधरा अस्पताल पर हैं आरोप
जानकारी के अनुसार…
Read More