7,880 वर्ग किलोमीटर में फैला यूपी का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर अब हाथियों की चुनौती से जूझ रहा है। नेपाल के शुक्ला फाटा जंगल से आने वाले ये हाथी गन्ने और धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं, रोकने या भगाने की कोशिश करने पर ये हमला कर देते हैं। हाथियों ने पिछले साल 2 लोगों को पटककर मार डाला। कई लोग हमले में घायल भी हुए। पहले ये हाथी 30 से 50 दिन तक रहते थे और वापस चले जाते थे। अब फरवरी-मार्च तक यहीं रहते हैं। हाथियों ने तमाम घरों को भी नुकसान पहुंचाया। जिनका नुकसान हुआ उन्होंने वन विभाग को लिखकर दिया…
Read More