हरियाणा के नए CM के तौर पर नायब सैनी 15 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं। इसके लिए सरकारी विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिलहाल वे भी इसी डेट को फाइनल मान रहे हैं। पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी कहा कि दशहरे के बाद नई सरकार का शपथग्रहण होगा। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। वहीं दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर नायब सैनी गुरुवार शाम चंडीगढ़ पहुंच गए थे। जहां पर कई अधिकारियों और नेताओं ने उनसे मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दिल्ली में सैनी ने हरियाणा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मीटिंग की है जिसमें उन्होंने मंत्रिमंडल को लेकर काफी चर्चा की है। बता दें कि पहले नायब सैनी 12 अक्टूबर को शपथ लेने वाले थे। पंचकूला के परेड ग्राउंड में शपथ के लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। भीड़ जुटाने के लिए सरकारी बसें तक मांग ली गई थी। हालांकि PM नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे की वजह से इसे टाल दिया गया। वहीं शपथग्रहण से पहले डिप्टी CM और मंत्रीपद के लिए लॉबिंग शुरू हो चुकी है। पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा और इसराना से चुनाव जीते राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने दिल्ली में डेरा डाल लिया है। ढांडा डिप्टी सीएम पद के लिए जोर लगा रहे हैं। भाजपा यहां राजस्थान और यूपी की तर्ज पर 2 डिप्टी CM लगा सकती है। वहीं राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भी दिल्ली में नायब सैनी से दिल्ली में मुलाकात की है। कालका सीट से उनकी मां शक्ति रानी शर्मा ने चुनाव जीता है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद किरण चौधरी भी तोशाम से चुनाव जीतीं बेटी श्रुति चौधरी के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर से मिलीं। हरियाणा राज्य परिवहन की तरफ से जारी 2 लेटर…
Read More