एअर इंडिया एक्सप्रेस की तिरुचलापल्ली से शारजाह जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। शुक्रवार की शाम 5.40 पर उड़ान भरते ही प्लेन के हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया था। इसके बाद से ही प्लेन करीब 3 घंटे आसमान में चक्कर काटता रहा। इसके बाद करीब 8.15 बजे प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट नंबर AXB 613 में 141 पैसेंजर और क्रू मेंबर सवार थे। खराबी का पता चलते ही एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। जानकारी के मुताबिक पायलट विमान में मौजूद ईंधन कम करने के लिए आसमान में चक्कर काट रहा था। वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 से समझें आसमान में कैसे चक्कर लगा रहा था विमान एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा- सामान्य लैंडिग हुई
सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि त्रिची से शारजाह जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AXB 613 सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर उतर गई है। DGCA हालात पर नजर रखे हुए है। लैंडिंग गियर खुल रहा था। फ्लाइट सामान्य तरीके से लैंड कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक…
Read More