हरियाणा के पहलवान एवं ओलिंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने मंगलवार को कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। कांग्रेस जॉइन करने के बाद 6 सितंबर को उनको कांग्रेस पार्टी ने उन्हें ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। अब करीब डेढ़ महीने बाद उन्होंने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। इससे पहले वे विधानसभा चुनाव में व्यस्त रहे। झज्जर के खुडन गांव के रहने वाले बजरंग पूनिया फिलहाल सोनीपत में रहते हैं। उन्होंने सितंबर में ही विनेश फौगाट के साथ कांग्रेस जॉइन की थी। कांग्रेस ने विनेश फौगाट को जुलाना हलके से टिकट दी। वे कांग्रेस की विधायक चुनी गई हैं। वहीं बजरंग पूनिया को कांग्रेस किसान सेल में जिम्मेदारी दी गई थी। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस की पूर्व प्रधान एवं सांसद कुमारी सैलजा…
Read More
