उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में अब बूथ से लेकर प्रदेश लेवल तक महिलाओं को 33 फीसदी जगह दी जाएगी।देश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने के बाद पहली बार भाजपा संगठन का चुनाव हो रहा है। सोमवार को महिलाओं को 33 फीसदी पद देने का निर्णय हुआ है। भाजपा के संगठन चुनाव के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में चुनाव प्रभारी महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा- चुनाव की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू होगी। 15 से 30 नवंबर तक सभी 1.63 लाख से ज्यादा बूथों पर बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति का चुनाव होगा। उसके बाद मंडल के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि संगठन चुनाव के लिए 5 से 7 नवंबर तक सभी 98 संगठनात्मक जिलों में कार्यशाला होगी। उसके बाद 8-15 नवंबर तक मंडल स्तर पर कार्यशाला होगी। उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव के लिए बूथ समिति गठन उन्हीं बूथों पर किया जाएगा…
Read More
