उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मंगलवार को चार जंगली हाथियों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वहीं, चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे खितौली रेंज के सलखनियां के जंगल की है। जानकारी मिलने के बाद टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची। आशंका है कि हाथियों ने कोई जहरीला पदार्थ खाया या उन्हें खिलाया गया है। शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि जंगल में 13 हाथियों का झुंड घूम रहा था। इनमें आठ हाथियों की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर आठों हाथी बेहोश होकर गिर गए। इस पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से डॉक्टरों का दल और अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने चार हाथियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं…
Read More
