महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए कुल 7,995 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इनमें घाटकोपर ईस्ट से भाजपा प्रत्याशी पराग शाह सबसे अमीर कैंडिडेट हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने बताया कि उनके पास 3383.06 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास 2 करोड़ रुपए कैश है। पराग 2019 में पहली बार घाटकोपर ईस्ट सीट से 2019 में विधायक बने थे। तब उनकी संपत्ति 550.62 करोड़ थी। 5 सालों में उनकी संपत्ति में 575% की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले साल 2017 के BMC चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 690 करोड़ रुपए की बताई थी। पराग शाह रियल स्टेट कंपनी MICI ग्रुप के अध्यक्ष भी हैं…
Read More
