हरियाणा विधानसभा चुनाव में धांधली के आरोपों वाली शिकायत खारिज होने के बाद शुक्रवार (1 नवंबर) को कांग्रेस ने चुनाव आयोग (EC) को जवाब दिया। कांग्रेस ने पत्र लिखकर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने उसकी शिकायतों का स्पष्ट जवाब नहीं दिया। जांच के नाम पर खानापूर्ति की गई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश समेत अन्य कांग्रेस नेताओं की ओर से लिखे गए पत्र में कहा कि चुनाव आयोग का जवाब अपमानजनक लहजे में लिखा गया है। अगर चुनाव आयोग इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करता रहा तो पार्टी के पास ऐसी टिप्पणियों के लिए कानूनी सहारा लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। चुनाव आयोग ने खुद को क्लीन चिट दी है। हमें नहीं पता कि आयोग को कौन सलाह दे रहा है…
Read More
