महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। सुबह 11 बजे होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के अलावा तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुलाया गया है। 2 राज्यों के CM और 1 डिप्टी CM के साथ राहुल गांधी PM मोदी के 1 नवंबर को लगाए आरोपों का जवाब देंगे। मोदी ने तब X पर पोस्ट में लिखा था- कांग्रेस को यह बात अब समझ में आ रही है कि झूठे वादे करना तो आसान है…
Read More