भाजपा नेता बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दोबारा पाकिस्तान से धमकी मिली है। इस बार धमकी पाकिस्तान के सबसे बड़े माफिया डॉन फारुख खोखर ने दी है। डॉन खोखर ने मिथुन को कहा कि तुम माफी मांग लो, वर्ना मैं तुम्हारे पीछे पड़ा रहूंगा। खोखर ने कहा कि मिथुन का बयान मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है। बता दें कि 27 अक्टूबर को कोलकाता में अमित शाह की मौजूदगी में एक रैली में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था- ”एक नेता ने कहा था कि यहां 70% मुस्लिम हैं और हिंदू यहां 30% हैं। हिंदुओं को काटकर भागीरथी में बहा देंगे। मैं कहता हूं कि हम तुम्हें काटकर भागीरथी में तो नहीं बहाएंगे…
Read More
