गुजरात में पाटण जिले में रैगिंग से एक स्टूडेंट की मौत के मामले में धारपुर मेडिकल कॉलेज के 15 सीनियर छात्रों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सभी 15 छात्रों को कॉलेज से भी सस्पेंड कर दिया गया है। सोमवार की शाम को पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर उनका मेडिकल चेकअप करवाया। इसके बाद शाम को सभी को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने 3 दिन की रिमांड मांगी लेकिन कोर्ट ने सभी 15 छात्रों की 1 दिन की रिमांड मंजूर की है। पुलिस आज फिर आरोपी छात्रों को कोर्ट में पेश कर रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग करेगी। आरोपियों के वकील ने रैगिंग को मस्ती बताया
कोर्ट में आरोपियों को पेश करने के दौरान उनके वकील ने कहा कि यह रैगिंग केवल एक मासूम मौज-मस्ती थी। वहीं एंटी रैगिंग कमेटी में सिर्फ 9 सदस्य ही हैं। आमतौर पर एक मेडिकल कॉलेज में 20 सदस्यीय एंटी-रैगिंग
समिति होती है…
Read More
