ऑनलाइन फ्रॉड का जाल दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। फ्राड के रैकेट्स दुनिया भर से ऑपरेट हो रहे हैं। अकेले कंबोडिया जैसे छोटे से देश में ही करीब पांच हजार कॉल सेंटर्स चल रहे हैं। इन कॉल सेंटर्स में जॉब के लिए पहले जाल बिछाया जाता है और फिर संबंधित देश के व्यक्ति से ही उसके देश में धोखाधड़ी कराई जाती है। थाईलैंड और वियतनाम के बीच स्थित कंबोडिया में पाकिस्तान और चीन के एजेंट्स भी भारत विरोधी काम करने में सक्रिय हैं। ये एजेंट भारतीयों को नौकरी का झांसा देकर फंसाते हैं और भारत के लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की साजिश रचते हैं। अगर कोई काम करने से मना करता है तो उसे हिरासत में ले लिया जाता है और उसका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया जाता है। वहां वह व्यक्ति खाने-पीने तक के लिए मोहताज हो जाता है। ताजा मामला अहमदाबाद में रहने वाले गोविंद मेलका का है…
Read More
