संसद में हुई धक्का-मुक्की और बाबा साहब अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिए बयान को लेकर सियासत गर्मा गई। एक तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर माफी मांगने की मांग की। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर की फोटो लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शाह से उनके बयान पर माफी मांगने को कहा। इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन का घेराव कर दिया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर पर काला ऑयल फेंका। पत्थर भी फेंके। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हो गई। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर संसद में धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाते हुए माफी मांगने की मांग की है। कांग्रेस ने लगाया- पेट्रोल बम फेंकने का आरोप
निलंबित चल रहे कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा का कहना है कि बीजेपी युवा मोर्चा ने कार्यालय आकर पत्थर फेंके…
Read More
