कोटपूतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में फंसी चेतना तक पहुंचने के लिए रेस्क्यू टीम के जवानों को नीचे भेजा जा रहा है। वे 170 फीट तक उतरकर 20 फीट की सुरंग खोदेंगे। हालांकि, अब भी अधिकारी कहने से बच रहे हैं कि कितने देर में चेतना तक पहुंचेंगे। एक बार में दो जवान नीचे उतरे हैं। तीन टीमें बनाई गई हैं। इससे पहले प्रशासन के बार-बार बदलते प्लान और अब बारिश ने रेस्क्यू को लंबा कर दिया है। परिवार-ग्रामीणों ने भी प्रशासन पर लापरहवाही के आरोप लगाए हैं। चेतना के ताऊ शुभराम ने शनिवार को कहा कि- अधिकारी जवाब नहीं देते हैं। ज्यादा पूछो तो कहते हैं-कलेक्टर मैम बताएंगी…
Read More
