दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने चार दिन में आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चौथा पोस्टर जारी किया है। शनिवार को भाजपा ने केजरीवाल को ‘दिल्ली का राजा बाबू’ कहा। पोस्टर पर लिखा- AAP Presents करोड़ों का शीशमहल। 1994 में आई गोविंदा की फिल्म राजा बाबू के गेटअप में केजरीवाल को दिखाकर सीएम आवास पर हुए खर्च को दिखाया गया है। 31 दिसंबर को जारी पहले फिल्मी पोस्टर में भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को भूल-भुलैया फिल्म के छोटा पंडित (राजपाल यादव) के किरदार में दिखाकर चुनावी हिंदू बताया था। केजरीवाल को लेकर भाजपा के पिछले पोस्टर्स…
Read More
