इसरो ने 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा से SpaDeX यानी, स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन लॉन्च किया था। इसके तहत PSLV-C60 रॉकेट से दो स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी से 470 किमी ऊपर डेप्लॉय किया गया। इसके साथ भेजे गए POEM-4 (PSLV ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल) पर CROPS (कॉम्पैक्ट रिसर्च मॉड्यूल फॉर ऑर्बिटल प्लांट स्टडीज) ने अंतरिक्ष में पहली बार जीवन अंकुरित करने में सफलता पाई है। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) में डिजाइन किए गए CROPS ने महज 4 दिनों में लोबिया के बीज को माइक्रोग्रैविटी के जरिए अंकुरित किया। जल्द ही इसमें पत्तियां आने की उम्मीद है। एक्सपेरिमेंट के लिए लोबिया को ही क्यों चुना प्रयोग के लिए लोबिया (काउपी) के बीजों को चुना गया क्योंकि यह तेजी से अंकुरित होते हैं। इनमें सहनशीलता भी बेहद ज्यादा होती है। यह पोषण महत्व वाला पौधा है। इस प्रयोग को अंतरिक्ष में भोजन उगाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है…
Read More