असम के दीमा हसाओ जिले में 3 किलो उमरंगसो इलाके में 6 जनवरी को 300 फीट गहरी कोयला खदान में पानी भर गया था। जिससे वहां काम कर रहे रैट होल माइनर्स फंस गए। इनमें से एक का शव बुधवार को मिला था। बाकी बचे 8 मजदूर के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुक्रवार को भी जारी है। कोल इंडिया ने असम की उमरांगसो कोयला खदान से पानी निकालने के लिए नागपुर से 500 जीपीएम (गैलन प्रति मिनट) का पंप मंगाया है। इस पंप को लगाने का काम अभी चल रहा है। नॉर्थईस्टर्न कोल फील्ड के जनरल मैनेजर के मेरे के मुताबिक इंस्टॉलेशन का काम तीन शिफ्ट में 24 घंटे तक चलेगा। एक मिनट में यह 500 गैलन पानी निकाल सकता है। गुरुवार को दिनभर नौसेना के गोताखोर रिमोट ऑपरेटेड व्हीकल और कैमरे लेकर खदान की सुरंगों में मजदूरों को ढ़ूंढते रहे…
Read More
