केरल के पाथनमिट्‌टा में में एक दलित लड़की के यौन शोषण से जुड़े केस में अबतक 27 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें 4 नाबालिग भी शामिल हैं। रविवार को 14 लोगों को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया। इनमें लड़की का मंगेतर भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक 2 पुलिस थानों 10 FIR दर्ज हुई हैं। पाथनमिट्‌टा पुलिस थाने में 7 केस दर्ज हुए। पुलिस ने 17 लोगों और 4 नाबालिगों को पकड़ा। एलावुमथिट्टा थाना पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जिले के DySP के अंडर SIT गठित की गई है। इसमें विभिन्न रैंक और पुलिस स्टेशनों के 25 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। लड़की के व्यवहार में बदलाव से मामले का पता चला मामले का पता तब चला एक एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने लड़की के व्यवहार में बदलाव देखा। फिर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) को इसकी सूचना दी। लड़की ने काउंसलर को बताया कि पिछले 5 साल में 62 लोगों ने उससे रेप किया। लड़की का आरोप है कि पहली बार 13 की उम्र में उसके साथ रेप हुआ था। जब उसके दोस्त ने पहली बार शोषण किया। अब वह 18 साल की हो चुकी है। उसके माता-पिता को भी इस बारे में पता नहीं था। लड़की के बताए आरोपियों में से 40 लोगों पर POCSO के तहत केस दर्ज किया गया है। इनमें कोच…
Read More