गांधीनगर साइबर क्राइम पुलिस ने सुरेंद्रनगर से एक साइबर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गांधीनगर के सरगासण की एक दंपती को 200 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले में शामिल होने का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट ​किया और उनसे 2.5 लाख रुपए की ठगी की थी। जांच में पता चला कि दोनों धोखाधड़ी की रकम का 2% कमीशन लेकर बैंक खाते खोलते थे और आंगड़िया के जरिए रकम भेजते थे। ठग गिरोह ने 56 एफआईआर की प्रतियां भेजीं
गांधीनगर के सरगासण के दंपती को अलग-अलग नंबरों से वाट्सअप कॉल और वीडियो कॉल कर उनके खाते में 200 करोड़ जमा होने की जानकारी दी गई। इसके बाद दिल्ली में दर्ज 56 एफआईआर की प्रतियां भेजी गई। ठगों ने इसमें पुलिस अधिकारी…
Read More