हरियाणा में आज घनी धुंध छाई हुई है। हिसार में विजिबिलिटी जीरो है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में घनी धुंध का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज भी मौसम साफ न रहने की उम्मीद है। प्रदेश के सभी जिलों में दिनभर ठंडी हवाएं चलेंगी। ठंड से राहत मिलने के फिलहाल आसार नहीं है। 21 व 22 को बारिश के आसार
प्रदेश में 2 पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी व 21 जनवरी को असर दिखाएंगे। इससे 21 व 22 जनवरी को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। प्रदेश में रात के तापमान में 4.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 3.1 डिग्री तक ज्यादा है। नारनौल में सबसे कम तापमान
सिरसा में सबसे अधिक 12.8 डिग्री रहा। यहां 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हिसार में 9.7 डिग्री तापमान रहा…
Read More
