आज सुबह संगम में DGP प्रशांत कुमार ने स्नान किया। इसके बाद खुद मोटर बोट चलाई। CM और मंत्रियों के स्नान से पहले घाटों पर सुरक्षा-व्यवस्था देखी। आज महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक है। बैठक के बाद CM और सभी 54 मंत्री अरैल VIP घाट से मोटर बोट के जरिए संगम स्नान के लिए जाएंगे। क्राउड मैनेज पर DGP प्रशांत कुमार ने कहा- मुख्य स्नान के दिन भीड़ रहेगी। इस दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर ट्रैफिक स्लो होता है। इसे और बेहतर करने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा- यहां पूरे विश्व के लोग स्नान कर रहे हैं। मैंने भी संगम स्नान किया। बहुत अच्छा लगा। कैबिनेट मीटिंग में 12 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी। सरकार बड़े औद्योगिक घरानों के लिए सुविधाएं और रियायतें भी बढ़ा सकती है…
Read More