दिल्ली के विजय चौक पर आज बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी होगी। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के 4 दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों का समापन होगा। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। उनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे। सेरेमनी में देश की सैन्य परंपराओं की भव्यता को दर्शाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:45 बजे से होगी। इस दौरान तीनों सेनाओं और CAPF के बैंड द्वारा देशभक्ति की धुनों की प्रस्तुति दी जाएगी। विजय चौक की सभी प्रमुख इमारतों को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत सेना के राष्ट्रपति को नेशनल सैल्यूट देने के बाद होती है। इसके बाद राष्ट्रगान गाया जाता है और तिरंगा फहराया जाता है। प्रस्तुति भी दी जाती है। समारोह के समापन पर झंडे उतारे जाते हैं। सेरेमनी से पहले 28 जनवरी को विजय चौक पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इसमें सेना…
Read More
