क्लाइमेट चेंज के चलते देश में सर्दी का असर कम होने लगा है। गर्मी जल्दी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘फरवरी के आखिरी हफ्ते यानी 20 दिन बाद तापमान इतना बढ़ चुका होगा कि गर्मी का अहसास होने लगेगा।’ इस साल जनवरी का महीना इतिहास में तीसरा सबसे गर्म रहा। देश में जनवरी महीने का सामान्य औसत तापमान 18.04 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस बार सामान्य से करीब 1 डिग्री ज्यादा रहा। आमतौर पर पहले फरवरी मध्य से अप्रैल की शुरुआत तक 45-60 दिन सर्दी-गर्मी नहीं सतातीं थी। यह मौसम बसंत का होता है। अब बसंत के दिन तेजी से घट रहे हैं। जनवरी में पहाड़ों में बर्फबारी भी 80% तक कम हो गई है। मध्य प्रदेश के तापमान में आज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। राजस्थान में आज पश्चिमी हवा का प्रभाव बढ़ने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इससे कोल्ड वेव में राहत मिलेगी और सर्दी में भी कमी आएगी। राज्यों से मौसम की तस्वीरें…
Read More
