भोपाल से महाकाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलती है, जो प्रयागराज होते हुए वाराणसी जाती है। इसमें 4 बोगी जनरल, 6 स्लीपर और 8 एसी है। ट्रेन में करीब 1200 लोग बैठ सकते है। लेकिन स्टेशन पर 10 हजार से ज्यादा लोग खड़े हैं। हर कोई ट्रेन में सवार होकर प्रयागराज पहुंचना चाहता है। ट्रेन आई और लोगों में चढ़ने की होड़ मच गई। एक दूसरे को दबाते हुए लोग ट्रेन पर चढ़ने लगे। जिनका कन्फर्म टिकट नहीं था वह भी दूसरों की सीटों पर बैठने लगे। अफरातफरी ऐसी कि मानों किसी भी समय कोई अप्रिय घटना न हो जाए। यह हाल किसी एक ट्रेन का नहीं बल्कि प्रयागराज जाने वाली सभी ट्रेनों का है। दैनिक भास्कर की टीम भोपाल के ही संत हिरदाराम नगर स्टेशन पहुंची। यहां जो कुछ देखा वह बेहद चौकाने वाला था। टीम ने ट्रेन से प्रयागराज का सफर किया…
Read More