अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों के मुद्दे पर राजनीति भी गर्माई हुई है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने डिपोर्ट भारतीयों को घर तक पहुंचाने को लेकर किए जा रहे इंतजामों पर हरियाणा सरकार को घेरा। विशेष रूप से उन्होंने हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि डिपोर्ट होकर आए हरियाणवियों को घर ले जाने के लिए हरियाणा सरकार ने कैदियों वाले वाहन भेजे हैं। यह देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे धालीवाल
शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे अमेरिकी एयरफोर्स के विमान ने अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे भारतीयों को अमृतसर लाकर छोड़ा। इसके बाद रात करीब 1 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल इंतजामों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान ही उन्होंने हरियाणा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा- दुख से कहना पड़ता है कि आज भी हरियाणा ने कैदियों को ले जाने वाली बसें अमेरिका से डिपोर्ट हुए लोगों को लाने के लिए भेजी हैं। पिछली बार इस बात को लेकर हरियाणा की निंदा भी हुई। इसके बावजूद उन्होंने कैदियों को ले जाने वाली बसें भेजी हुई हैं। धालीवाल बोले- मोटी जालियों वाली गाड़ियां भेजीं
धालीवाल ने कहा कि बसों के बाहर मोटी-मोटी जालियां लगी हैं। अनिल विज भाजपा के बड़े नेता हैं। उनके पास ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री है। उनसे विनती है कि कोई और बस भेज देते। हमने (पंजाब) भी कितनी बढ़िया गाड़ियां लगाई हैं। उन्होंने और तो कुछ नहीं किया। उनका (हरियाणा) कोई मंत्री…
Read More
