गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय ड्रग LSD (लिसर्जिक एसिड डाइएथाइलैमाइड) का मामला सामने आया है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने कोलकाता निवासी शाहबाज नामक युवक को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली के साकेत में पीजी में रहता है और टोर ब्राउजर (डार्क ब्राउजर) का इस्तेमाल कर क्रिप्टोकरेंसी के जरिए विदेश से ऑनलाइन ऑर्डर कर ड्रग गुरुग्राम लाया था। सुशांत लोक थाने में शाहबाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उससे उसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम दिल्ली और गुरुग्राम में उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है ताकि वह डिवाइस बरामद हो सके जिससे उसने ऑनलाइन ड्रग ऑर्डर की थी। बच्चों के टैटू में छिपा था खतरनाक ड्रग राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में पुलिस ने शाहबाज से बच्चों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले छोटे-छोटे टैटू बरामद किए। इस तरह के टैटू बच्चों की टॉफी और अन्य खाने-पीने की चीजों में पाए जाते हैं…
Read More
