महाकुंभ का आज 41वां दिन है। मेला खत्म होने में 4 दिन और बचे हैं। सीएम योगी आज नौ घंटे महाकुंभ में रहेंगे। महाशिवरात्रि स्नान की तैयारियां देखेंगे। अरैल के त्रिवेणी गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को रिसीव करेंगे। नड्डा संगम में स्नान करेंगे। शुक्रवार को 1.28 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। अब तक करीब 59.31 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आखिरी वीकेंड पर प्रयागराज में एंट्री पॉइंट से लेकर शहर के अंदर तक भीषण जाम लगा है। लोगों को 500 मीटर की दूरी तय करने में करीब दो से तीन घंटे का समय लग रहा है। प्रयागराज पहुंचने वाली गाड़ियों को संगम से 10km पहले रोका जा रहा है। उसके बाद की दूरी लोगों को पैदल ही तय करनी पड़ रही है। इस बीच शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है कि 24 फरवरी को 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम नहीं कराए जाएंगे। इस दिन का एग्जाम 9 मार्च को कराया जाएगा। भीड़ के चलते प्रयागराज में स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन लगेंगी। प्रयागराज में रजिस्टर्ड (UP- 70) गाड़ियों को ही शहर में एंट्री दी जा रही है।…
Read More
