आमतौर पर लोग सोचते हैं कि फैमिली बिजनेस में सारी चीजें आसानी से मिल जाती हैं, हकीकत में यहां आपको खुद को साबित करना होता है। ये कहना है पारले एग्रो की सीईओ शाउना चौहान का। शाउना ने 22 साल की उम्र में अपने पिता के बिजनेस को संभाला था। उनके साथ दोनों बहनें भी फैमिली बिजनेस संभाल रही हैं। भोपाल में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने पहुंचीं शाउना ने मध्यप्रदेश को इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर प्लेस बताया। उन्होंने कहा कि मंडीदीप में पारले एग्रो का प्लांट पहले से है। अब ग्वालियर में 600 करोड़ रुपए से नया प्लांट खोलने की योजना है। पढ़िए…
Read More