नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर केंद्र सरकार आज सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करेगी। कोर्ट ने 19 मार्च को सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को 3 हफ्ते के अंदर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था। बेंच ने कहा था, हम केंद्र सरकार को स्टे पर जवाब देने के लिए 2 अप्रैल तक का समय देते हैं। उस पर 8 अप्रैल तक याचिकाकर्ता अपनी बात रख सकें। इस तरह हम 9 अप्रैल को अगली सुनवाई करेंगे। CAA के खिलाफ 237 याचिकाएं दायर की गई हैं। इन याचिकाओं में से 20 में कानून पर रोक लगाने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। इसमें CJI डी वाई चंद्रचूड़…
Read More
CAA पर केंद्र सरकार आज SC में जवाब दाखिल करेगी:कोर्ट ने 3 हफ्ते का समय दिया था, 9 अप्रैल को इस पर दोबारा सुनवाई
