जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद हरियाणा के 18 नवविवाहित जोड़ों ने हनीमून ट्रिप कैंसिल करा दी है। ये सब 5 मई तक जम्मू जाने वाले थे। रोहतक के मॉडल टाउन की टूर एंड ट्रैवल एजेंसी के मालिक मनीष कादियान ने कहा- हम जम्मू कश्मीर में हनीमून ट्रिप के लिए एक बस चला रहे थे। इसमें 5 मई तक 3 डेट बुक की गई थी। जिसमें 18 कपल्स को जाना था। पहलगाम में हमला होते ही सबने कॉल कर बुकिंग कैंसिल करा दी है। रोहतक जैसे ही प्रदेश के बाकी शहरों से भी पहलगाम में टूरिस्टों की हत्या के बाद बुकिंग गिरी है। खासकर…
Read More