मणिपुर के इम्फाल वेस्ट जिले के कॉर्तुक गांव में रविवार सुबह दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें 1 की मौत और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक गुट के 12 लोगों ने पहाड़ी इलाके से एक साथ गांव पर ओपन फायरिंग की। उन्होंने मोर्टार भी दागे। जवाब में गांववालों ने भी फायरिंग की। पुलिस ने घटना में मारे जाने वाले शख्स और घायल हुए लोगों की जानकारी शेयर नहीं की है। पुलिस अधिकारी ने कहा- कॉर्तुक गांव में गोलीबारी के बाद आसपास के गांव में भी फायरिंग हुई। घरों में गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाया गया है। इससे पहले 26 अप्रैल की रात को इंफाल ईस्ट के बॉर्डर पर सिनम कोम गांव में दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई थी। इसमें 33 साल एक विलेज वालंटियर की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान लैशराम प्रेम के रूप में की गई है। गोलीबारी के बाद से लैशराम लापता था। 27 अप्रैल को सुबह उसका शव बरामद किया गया। एक दिन पहले कुकी उग्रवादियों ने सेंट्रल फोर्स की चौकी पर बम फेंका था…
Read More
मणिपुर के वेस्ट इम्फाल में गोलीबारी, 1 की मौत:12 लोगों ने फायरिंग की, मोर्टार दागे; पुलिस ने महिलाओं-बच्चों को सुरक्षित जगह पहुंचाया
