महादेव ऐप केस में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार एक्टर साहिल खान को मुंबई की कोर्ट ने 1 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। साहिल 4 दिन पुलिस कस्टडी में रहेंगे। मुंबई साइबर सेल की SIT ने महादेव सट्टा ऐप मामले में साहिल को हिरासत में लिया था। कोर्ट में पुलिस ने साहिल खान को महादेव बेटिंग ऐप में आरोपी बताया है। पुलिस ने मुताबिक साहिल ने इस ऐप को सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर प्रमोट किया। जगदलपुर से हुई साहिल की गिरफ्तारी मुंबई साइबर सेल ने शनिवार को साहिल खान को जगदलपुर से गिरफ्तार किया। यहां से उन्हें मुंबई ले जाया जाया गया है। वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लगातार अपना लोकेशन बदलते हुए महाराष्ट्र के सीमावर्ती राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि साहिल लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार हैं…
Read More
1 मई तक पुलिस रिमांड पर एक्टर साहिल खान:महादेव ऐप केस में मुंबई SIT ने बताया आरोपी; जगदलपुर से हुई थी गिरफ्तारी
