हरियाणा के जींद में एक मां अपने बीमार बेटे को ठीक कराने के चक्कर में फंसकर 25 लाख रुपए गंवा बैठी। तांत्रिक ने उसके घर में धन व सोने से भरे 11 मटके दबे होने का दावा किया, और इन्हीं मटकों को बेटे की बीमारी की वजह बताया। फिर उन्हें निकालने के बदले पाकिस्तान और मलेशिया से सामान मंगाने के बहाने महिला से 20 लाख मांगे। जिसके चक्कर में महिला के परिवार ने जमीन तक बेच दी। आखिर में ठगों ने खुद ही बजरी के मटके दबाकर निकाल दिए और 5 लाख रुपए और लेकर भाग निकले। इसके बाद आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि वह 32 लाख रुपए और दे वर्ना उसके बेटे की मौत हो जाएगी। तब परिवार पुलिस के पास पहुंचा…
Read More