लखनऊ के एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला कल (11 जून) शाम 5:30 बजे अमेरिका से अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने से पहले शुभांशु ने रविवार को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की। इसमें असेंबली बिल्डिंग से रॉकेट तक जाने और उसमें बैठने के प्रोसेस को फॉलो किया। बेटा अंतरिक्ष में जा रहा है तो घरवालों के मन में क्या कुछ चल रहा है यह जानने दैनिक भास्कर की टीम पहुंची एस्ट्रोनॉट शुभांशु के घर। अलीगंज के त्रिवेणीनगर स्थित उनके घर की गलियों को भी प्राउड शुभांशु के बैनर-होर्डिंग से सजा दिया गया है। तिरंगे और एयरफोर्स की थीम पर लगे बैनर पर कई मैसेज लिखे हैं। उनके घर के अंदर आदमकद कटआउट लगा है। घर में एस्ट्रोनॉट के माता-पिता से मिलने वालों का आना-जाना लगा हुआ है। पिता और मां एक ही सोफे पर बैठे हैं। बगल के सोफे पर दोनों बड़ी बहनें हैं। पिता और दीदियों के चेहरे पर फख्र झलक रहा है तो मां इमोशनल हैं। बातचीत शुरू हुई तो पिता एसडी शुक्ला ने कहा- इस अंतरिक्ष यात्रा के लिए बेटे से ज्यादा हम एक्साइटेड हैं। मां से पूछा कि उनके मन में क्या चल रहा है तो उन्होंने कहा- सोमवार को सत्यनारायण व्रत की कथा सुनी। मंगलवार को बजरंगबली की पूजा करेंगे। प्रसाद बांटेंगे। उन्हीं की कृपा से बेटे और मिशन के लिए सब अच्छा होगा। बहनों ने एस्ट्रोनॉट शुभांशु के बचपन के कुछ जबरदस्त कहानियां सुनाईं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
Read More
