जयपुर के दो फेमस होटल हॉलिडे-इन और रैफल्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हॉलिडे-इन में राजस्थान के गृह राज्यमंत्री सहित तीन मंत्री भी धमकी मिलने के दौरान मौजूद थे। वे एक निजी कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। पुलिस अधिकारियों से जानकारी मिलने के बाद गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने होटल खाली करने का अनाउंसमेंट किया। इसके बाद तीनों होटल से निकल गए। बता दें कि शुक्रवार को 2 कोर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी मिली थी। एटीएस और बम स्क्वॉयड ने शुरू किया सर्च जयपुर के 22 गोदाम सर्किल स्थित हॉलिडे-इन होटल को शनिवार सुबह 10.30 बजे धमकी भरा मेल मिला। इस दौरान हॉलिडे-इन होटल में एक निजी कार्यक्रम चल रहा था। इसमें राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम…
Read More
